मतदान करने के पश्चात मारपीट, काउंटर मामला दर्ज  - CG Sandesh

मतदान करने के पश्चात मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनी में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.

अमीर ढ़ीढ़ी ने पुलिस को बताया कि 3 फरवरी को पंचायत चुनाव में मतदान करने पश्चात वह अपने घर जा रहा था, और शाम साढे पांच बजे संतराम बारले के घर के पास राजू सोनवानी व रतन दास पुरैना को रोका व चुनाव के बारे में हाल चाल पूछने लगा. जिसपर राजू सोनवानी बोला तुम तो मेरे पिताजी को वोट नही दिये हाल चाल क्या पूछते हो कहकर राजू व रतन दोनो एक राय होकर शिकायतकर्ता को गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी व हाथ मुक्का से मारपीट किये.

इस दौरान उसी समय उसका भाई अनिल वहां आया और झगड़ा को छुड़ाने लगा तो उसे भी मारपीट किये है और वहां से धमकी देते हुए चले गये. मामल में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 323, 34, 506 एवं 294 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

वहीं रतन दास पुरैना ने पुलिस को बताया कि 03 फरवरी को पंचायत चुनाव में मतदान करने गांव आया था, मतदान करने पश्चात घर गया तो उसकी पत्नी रेणुका बताई कि प्राथमिक शाला में वोट देने जा रही थी तब वोटरों के भीड़ में अनिल ढीढी का धक्का लगा, जिसपर वह देखकर चलने के लिए बोली तो अनिल शराब के नशे में गंदी गंदी गाली गलौच किया.

इसके बाद रतन दास अपने रिस्तेदार राजू सोनवानी के साथ सब्जी लेकर मोटर सायकल से वापस घर आ रहा था कि करीब साढे पांच बजे संतराम बारले के घर के पास अनिल ढीढी व उसका भाई अमीर ढीढी हमारे गाड़ी को रोककर तुम और तुम्हारी पत्नी मुझसे बेवजह झगड़ते हो कहकर एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनो मुझसे हाथ मुक्का से मारपीट किये. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294, 323, 34 एवं 341 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें