अपने आप को नक्सली बताकर गाँव में किराना दुकान वाले से की उगाही.
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टेका में अपने आप को नक्सली बताकर एक किराना दुकान वाले से 47,500 रुपये रुपये हड़पने का मामला सामने आया है, इतना ही नहीं पीड़ित ने डर के कारण आरोपी को पैसे देने के लिए अपने घर के जेवर भी बिक्री कर दिए.
पीड़ित को इस आरोपी के नक्सली नहीं होने की बात तब पता चली जब 2 फरवरी को वह बागबाहरा रेलवे स्टेशन के पास अपने रिस्तेदार को लेने गया था, वहां उसने विनोद उर्फ विष्णु को देखा जिसपर उसने अपने साथी मुकेश ठाकुर को घटना के संबंध में बताया. जिसके बाद उसे पता चला कि विनोद उर्फ विष्णु पिता जीतु क्षत्रिय, निवासी नयापारा महासमुंद नक्सली होने का भय दिखाकर उसके साथ उगाही किया है.
पीड़ित गौतम देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टेका में हालर मिल व किराना दुकान का व्यवसाय करता है, जहाँ विनोद एक साल पहले रात्री में आया और अपने आप को नक्सली बताकर, धमका कर 3500/ मांग कर ले गया.
इसके फिर तीन रोज बाद आरोपी आया और फिर से पैसा का मांग करने लगा और पैस नही देने पर परिवार व गौतम को जान से मारने की धमकी दिया. जिसपर गौतम पैसा देने के लिये अपने घर के जेवर को बिक्री कर तीन दिन बाद उसके बताये स्थान में जाकर 41,000 रू. अकेले में दिया.
उसके बाद 15-20 दिन बाद जब गौतम बागबाहरा किराना लेने जा रहा था जो तो रास्ते में खैराडेरा चंडी रास्ता तलाब के पास आरोपी विनोद फिर मिल गया जो मुझे पैसे आवश्यकता है कही भी से पैसा लाकर दो तब कहकर वही से 3000 रू. ले गया.
इस तरह विनोद उर्फ विष्णु पिता जीतु क्षत्रिय ने अपने आप को नक्सली बताकर कुल 47,500 रूपय अब पीड़ित से ले गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 386 आईपीसी अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.