पैसा खाकर दूसरे को वोट दिये हो कहकर मारपीट कर गाली गलौच
बागबाहरा
थाना अंतर्गत ग्राम कण्डीझर में पैसा खाकर दूसरे को वोट दिये हो कहकर मारपीट कर
गाली गलौच व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज करया गया है. चन्देश्वर
चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी को दोपहर 01:00 बजे पंचायत चुनाव में सरपंच
पद के उम्मीदवार रितेश सबर पिता बाबुलाल सबर ने सरपंच चुनाव में पराजित होने के
बाद गावं के रितेश सबर अपने साथी सदाराम, ओंसराम, जगीन्दर चारों लोग शराब पीकर
आयें और शिकायतकर्ता के पिताजी तुलसीराम पाण्डे को तुम पैसा खाकर दुसरे को वोट
दिये हो बोलकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये शर्ट का कालर को पकड लिए. जिसे शिकायतकर्ता ने मना किया तो आरोपी बोला कि पैसा
खाकर दुसरे को वोट दिये हो और उपर से बहस करते हो बोलते हुये गंदी गंदी गाली गलौच
करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये. जिसपर पुलिस ने
आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 34, 323 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध
पंजीबद्ध किया है.