चुनाव में हार के बाद निकलवाई साड़ियां, मंच पर लगा ढेर बागबाहरा क्षेत्र के घटना
त्रिस्तरीय चुनाव में हार हार के बाद प्रत्याशी मतदाताओ पर नाराजगी जता रहे है. तीसरे चरण के चुनाव के बाद बागबाहरा क्षेत्र के जुनवानी कला और पटेवा क्षेत्र के चिरको में मतदाताओ को रिझाने बांटे गए सामान वापस करने की खबर है.
मिली जानकारी के अनुसार चिरको में ग्रामीणों द्वारा सुलह करके मामला तो सुलझा लिया गया है लेकिन जुनवानी कला की घटना में पुलिस ने साड़ियां और कुछ सामान बरामाद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार जुनावनी कला में हार से खिन्न प्रत्याशी की नाराजगी से ग्रमीणों को बांटी गई साड़ियां गांव के चबूतरे में फेंक दिए. यहाँ 5 प्रत्याशी सरपंच चुनाव के मैदान में थे और हार के बाद एक प्रत्यासी ने भड़ास निकाल दी. इससे नाराज कई मतदाताओ ने चुनावी साड़ियां गाँव के चबूतरे में लाकर रख दिया. जहाँ कुछ देर बार साड़ियों का ढेर लग गया था जिसे पुलिस ने बरामद किया.