बलौदाबाजार : प्राकृतिक आपदा पीड़ित चार परिवारों को 13 लाख 50 ... - CG Sandesh

बलौदाबाजार : प्राकृतिक आपदा पीड़ित चार परिवारों को 13 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार 6 फरवरी 2020/प्राकृतिक आपदा से पीड़ित चार परिवारों के लिए 13 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तीन परिवार को 4-4 लाख रुपये एवं एक परिवार को एक लाख 50 हजार की सहायता मिलेगी। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने 5 फरवरी को यह सहायता राशि स्वीकृत की है।लाभान्वित हितग्राहियों में बिलाईगढ़ तहसील के गांव नगरदा निवासी मंगली बाई पति स्व. कन्हाई राम सतनामी,सिमगा तहसील के गाँव सिंनोधा निवासी प्रेमनाथ पिता फिरन्ता वर्मा,पलारी तहसील के गाँव जर्वे निवासी श्रीमती निर्मला पति दौलत तेली,कसडोल तहसील के गाँव मुड़पार (ब)निवासी श्रीमती मखियारिन बाई कंवर शामिल हैं। कलेक्टर ने तहसीलदार बिलाईगढ़,सिमगा,पलारी, एवं कसडोल को आरटीजीएस के जरिए हितग्राहियों के खाते में स्वीकृत राशि जमा करने के निर्देश दिए है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें