पुराने विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पुराने विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेमचा में पूर्व विवाद को लेकर मारपीट, गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करया गया है. शिकायतकर्ता आकाश सिंह नेताम ने पुलिस को बताया कि 05 फरवरी को वह जिला सहकारी बैंक महासमुन्द आया था, जहाँ से  आवश्यक काम निपटाकर वापस अपने घर खाना खाने मोटर सायकल से जा रहा था कि 03:30 बजे के लगभग हनुमान मंदिर,  चोपडा राईश मिल के पास बाथरूम करने के लिये मोटर सायकल खडी कर रूका था,  तभी पूर्व विवाद को लेकर तीरथ विश्वकर्मा का लड़का नोखेलाल विश्वकर्मा एवं उनके साथी आकर शिकायतकर्ता से गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. जिससे शिकायतकर्ता को चोट आई है. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294, 323 एवं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें