चुनावी रंजीश के चलते कार में आग ! मामला दर्ज
खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कोमा में चुनावी रंजीश के चलते किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार में आग लगा देने पर मामला दर्ज कराया गया है. बसंत सोनी ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी को उसके कार क्रमांक CG 04 HK 9933 टाटा इंडिगो को महासमुंद से बुकिंग बाद शाम 05:00 बजे अपने घर के बगल में आम रोड़ किनारे खड़ा कर दिया था.
इसके बाद रात करीब 01 बजे कार का अलारम सुनकर सो उठकर बाहर निकला देखा तो कार के सामने हिस्से में आग लगी थी, जिसे बुझाने की कोशिश किया नही बुझा पाने पर आस-पास के लोगो को जगाया आग पर काबू नही कर पाने पर डायल 112 को कॉल कर फायर ब्रिगेड को बुलाया फायर ब्रिगेड की मदद से कार को बुझाया गया.
बताया गया कि कार में आग लगने से कार के सामने हिस्से पुरा इंजन, टायर, बैटरी, सामने का कांच, मिरर, बोनट, फिल्टर, ड्रायवर का सामने हिस्सा तरफ बुरी तरह जलकर खांक हो गया जिससे करीबन 2,50,000 रूपये का नुकसान हुआ. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 435 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.