घर में जबरदस्ती घुसकर बेल्ट से मारपीट - CG Sandesh

घर में जबरदस्ती घुसकर बेल्ट से मारपीट

महासमुंद के इमलाभाठा में घर में जबरदस्ती घुसकर बेल्ट से मारपीट कर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज करया गया है. पुलिस रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सबा बसोड़ 06 फरवरी 2020 के रात्री 09.30 बजे अपने घर में सासु मां सांता बाई के साथ थी, उसी समय उसके घर कस्टमर रानू शर्मा व उसकी पुत्री सुभी शर्मा दोनो सिलाई का काम दिये थे,  जिसे लेने आये थे. उसी समय पिन्टू खन्ना उनके घर के अंदर जबरदस्ती घुस गया और सुभी शर्मा व रानू शर्मा को गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा, जिसका सबा बसोड़  विरोध किया तो पिन्टू खन्ना उसके साथ गंदी गंदी गाली गलौज कर झुमा झटकी कर पहने बेल्ट को निकाल कर मारपीट किया,  इसके बाद सबा की सासु मां बीच बचाव करने आये तो उसको भी पिन्टू खन्ना के द्वारा बेल्ट से मारपीट किया और रानू शर्मा व उसकी पुत्री सोभीत शर्मा को हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये कहा कि अपने लोगो को तुम्हारे घर मे घुसा कर जान से मरवादुंगा. मारपीट करने से सबा को चोट लगा है. जिसपर  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 452 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें