वोट डालने से कर रहे थे मना, रोकने पर मारपीट
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम मचेवा में मारपीट गाली गलौच व जान से मारने की धमकी मिलने का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 03 फरवरी 2020 के 01.30 बजे को मतदान केन्द्र क्रमांक 71 ग्राम पंचायत मेचवा के सामने ऐनी बाई साहू पति उमेश साहू मचेवा वोट डालने लाईन में खड़ी हुई थी, जिसे योगेश देवांगन, गणेश देवांगन, किशन देवांगन, संतराम देवांगन वोट डालने से मना कर विवाद करने लगे.
जिसे गौकरण साहू द्वारा मना करने पर, तुम कौन होते हो मना करने वाला कहकर सभी एक राय होकर गौकरण साहू से गंदी-गंदी गालिया देकर, जान मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट एवं योगेश देवांगन द्वारा गाडी़यो के बीच दबा दिया था जिससे उसके पुरे शरीर में दर्द हो रहा है, एवं उगली में चोट लगा है. मामले में बीच बचाव करने आये ज्ञानेश साहू को भी चोट लगा है. जिसपर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 506, 323 एवं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.