रास्ता नहीं दिख रहा है बोलने पर मारपीट. - CG Sandesh

रास्ता नहीं दिख रहा है बोलने पर मारपीट.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम आमानारा में किसको रास्त नहीं दिख रहा है कहकर मारपीट व गाली गलौच करने पर मामला दर्ज करया गया है. धरमदास बांधे ने पुलिस को बताया कि 05 फरवरी 2020 के शाम करीबन 7.00 बजे वह अपने नाती घनश्याम बांधे के साथ  मटन लाने के लिये गांव के गोंड पलिहिया के घर गया था, वहां से मटन लेकर वापस अपने घर आ रहे था और अंधेरा होने के कारण अपने नाती को रास्ता नहीं दिख रहा है बोल रहा था. उसी समय हलेश्वर ठाकुर एवं रामलाल ठाकुर के घर सामने हलेश्वर एवं रामलाल ठाकुर ने किसको रास्ता नहीं दिख रहा है बोल रहे हो कहकर अचानक आकर दोनो भाई धरमदास को गंदी-गंदी गाली देने लगे और हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट करने लगे. तब उसका नाती ने चिल्ला कर घर के लोगो को बुलाया. आर्पित से धरमदास बांधे को चोट आया है. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें