पत्नी से मारपीट व गाली गलौच, मामला दर्ज
खल्लारी
थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में
घर जाने से माना करने पर पति ने गाली गलौच कर मारपीट व जान से मारने की धमकी दिया जिसपर
मामला दर्ज करया गया है. खोमेश्वरी ठाकुर ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम खम्हरिया
मे अपने परिवार के साथ रहती है गृहणी का कार्य करती है, तबियत खराब होने के कारण वह
एक दो माह से खम्हरिया मे अपनी मां के घर पर थी. जिसके बाद 05 फरवरी को शाम करीबन
05:00 उसका पति मोहित ठाकुर अपनी सास के घर आया और और अपनी पत्नी को बोला चलो घर
तब वह मां को आने दो उसके बाद जाऊंगी बोली तो उसका पति अभी चलो कहकर गंदी-गंदी
गाली गलौच करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया घर नही जायेगी तो जान से मार दूंगा
कहकर धमकी दिया. महिला ने बताया कि मारपीट से बीच बचाव करने आयी उसकी बहन सरस्वती
ठाकुर को भी गंदी-गंदी गाली देते हुए उसका पति घर से चला गया. मामले की शिकायत पर पुलिस
ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना
में लिया है.