रात में धान चोरी करते पकड़ाया
तेन्दुकोना ग्राम तेन्दुकोना में 02 कट्टा धान दिवाल फांदकर चोरी करते पकड़ा जाने पर गलती स्वीकार करने पर मामला दर्ज करया गया है. मान सिंह दीवान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम तेन्दुकोना में रहता है कृषि कार्य करता है, उसका घर ब्यारा लगा हुआ है, ब्यारा में धान रखा हुआ है, जहा वह प्रतिदनि रात्री में सोता था.
इसके बाद 6 फरवरी को रात्री में बारिस होने से घर के ब्यारा में दरवाजा में ताला लगाकर अपने घर में सोया था तभी रात्री करीबन 09 बजे उसका लडका डिगेश्वर दीवान बाथरूम करने उठा तब देखा की पडोस का रेखराम दीवान पिता सोनऊ राम दीवान तेन्दुकोना का 02 कट्टा में धान को उसके घर ब्यारा का दीवाल फांदकर 02 कट्टा धान जिसमें करीबन 30-30 किलो भरा था. ब्यारा से निकाल कर ब्यारा से बाहर ले गया था.
जिसे डिगेश्वर के देखने और उसे दौडाने चिल्लाने पर धान छोडकर भाग गया. जिसके बाद 7 फरवरी को गांव के सुभान सिंह एवं संजय साहू के सामने रेखराम को पूछताछ किया जो उसने अपनी गलती स्वीकार कर 02 कट्टा में रखे धान को चोरी कर ले जाना व घर वालों के देखने पर धान छोडकर भाग गया था. मामले में पुलिस ने आरोपी चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380 एवं 457 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.