मुख्यमंत्री की रेडियोवार्ता लोकवाणी‘ का प्रसारण 9 फरवरी को - CG Sandesh

मुख्यमंत्री की रेडियोवार्ता लोकवाणी‘ का प्रसारण 9 फरवरी को

बलौदाबाजार, 8 फरवरी 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी‘ की सातवीं कड़ी का प्रसारण कल रविवार 9 फरवरी को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रो, एफएम तथा क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सवेरे 10.30 बजे से 10.55 बजे तक होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग के लोगों की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें