बेल्डीहपटार व सलखंड से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बेल्डीहपटार व सलखंड से अवैध शराब जप्त

बसना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर 8 फरवरी को ग्राम बेल्डीहपटार के लाल कुमार मिरी के बाडी में अवैध देशी महुआ शराब करीब साढे चार लीटर कीमती 450 रूपये व ग्राम सलखण्ड में रामनाथ मिर्धा ग्राम सलखंड निवासी के कब्जे मे रखे 02 लीटर हाथ भठ्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमत 200 रूपये जप्त कर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

वहीं बसना के ग्राम बिंटागीपाली में मुखबीर की सुचना पर दुकान में चटपटा पदार्थ उपलब्ध कराकर लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए सुबेलाल पकडा है, जहाँ से शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए. पुलिस ने बताया कि आरोपी सुबेलाल पिता ननकी राम घसिया उम्र 50 के दुकान के टेबल पर 02 नग गोवा अंग्रेजी शराब का पौवा व्हीस्की जिसकी सील टुटी हुई जिसमें 25-25 एमएल शराब भरी हुई कीमती 30 रुपये तथा 02 नग प्लास्टिक का डिस्पोजल ग्लास कपट कर.  आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें