अज्ञात पिकअप वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर ... - CG Sandesh

अज्ञात पिकअप वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज

8 मई 2017 को पिथौरा थाना अंतर्गत डोंगरीपाली राईस मील के पास अज्ञात पिकअप वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार 08 मई 2017 को कुलमणी पटेल तथा मृतक भागीरथी पटेल मोटर सायकल से लोहरीनडोंगरी से पिथौरा आ रहे थे तब डोंगरीपाली राईस मील के पास पीछे से अज्ञात वाहन पिकअप के चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया,  जिससे मृतक को गंभीर चोंट आने से पिथौरा ईलाज हेतु लाया गया था, बाद में रिफर करने से ओम अस्पताल रायपुरा में भर्ती कराया गया जिसका ईलाज दौरान मृत्यु हो गया. मामले में पुलिस ने अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें