मदिरा दुकानों में काम करने 157 पदों पर होगी भर्ती, 12 फरवरी ... - CG Sandesh

मदिरा दुकानों में काम करने 157 पदों पर होगी भर्ती, 12 फरवरी को प्लेसमेन्ट कैम्प

बलौदाबाजार, 10 फरवरी 2020/ जिले की देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में विभिन्न पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक युवाओं की भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय द्वारा 12 फरवरी को प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प जिला रोजगार कार्यालय परिसर में सवेरे 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। सुपरवाईजर, सेल्समेन, मल्टी वर्कर और सेक्यूरिटी गार्ड के लगभग 157 पदों पर प्लेसमेन्ट एजेन्सी के माध्यम से भर्ती की जायेगी। नियोजक कम्पनी अलर्ट कमाण्डो प्राईवेट लिमिटेड बैंगलोर एवं सेक्यूरिटी एण्ड इंटेलीजेन्स सर्विसेस रायपुर के अंतर्गत चयनित लोगों को काम करना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अलर्ट कमाण्डो प्राईवेट लिमिटेड के अंतर्गत 25 से 40 वर्ष के युवाओं की सुपरवाईजर, सेल्स मेन एवं मल्टी वर्कर की भर्ती की जायेगी। उन्हें बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत काम करना होगा।

उन्होंने बताया कि इनमें सुपरवाईजर के 36 पद, योग्यता बी काॅम, बीबीए एवं पीजीडीसीए तथा वेतन 15 हजार 638 रूपये दिया जायेगा। सेल्समेन के 75 पदों के लिए 12 वीं पास और वेतन 10 हजार 612 रूपये तथा मल्टी वर्कर के 36 पदों के लिए 8वीं पास एवं वेतन 8 हजार 438 रूपये दिया जायेगा। सेक्यूरिटी एण्ड इंटेलिजेंस सर्विसेस रायपुर द्वारा सेक्यूरिटी गार्ड के 10 पद, योग्यता 8 वीं पास तथा वेतन 8 हजार 438 रूपये दिया जायेगा। आपराधिक पृष्ठभूमि और छूआछत रोग से ग्रसित व्यक्ति और महिला उम्मीदवार कैम्प में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। प्लेसमेन्ट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिचय पत्र-आईडी कार्ड एवं दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा दूरभाष नम्बर 07727-222143 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें