जाति प्रमाण पत्र बनाने राजस्व अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण - CG Sandesh

जाति प्रमाण पत्र बनाने राजस्व अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण

बलौदाबाजार, 10 फरवरी 2020/जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। विशेषकर मात्रात्मक त्रुटि के निराकरण के संबंध में उन्हें विस्तार से बताया गया। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के सहायक संचालक श्री एल.चैहान एवं अवकाश प्राप्त उप संचालक श्री जी.एम.झा ने प्रमाण पत्र जारी करने की बारीकियों एवं विशेष ध्यान रखने वाले तथ्यों को बताया। राजस्व अधिकारियों ने अपने अनुभव के आधार पर जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक की अध्यक्षता में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री राधेश्याम भोई ने आभार प्रकट किया। जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक संचालक शिक्षा एवं बीईओ उपस्थित थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें