पुरातत्व खोज प्रतियोगिता की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाई गई - CG Sandesh

पुरातत्व खोज प्रतियोगिता की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाई गई

बलौदाबाजार, 10 फरवरी 2020/इतिहास, पुरातत्व एवं पर्यटन के संबंध में जारी आलेख प्रतियोगिता की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक व्यक्ति बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्थित स्थलों के सचित्र आलेख निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। इसे वे आॅनलाईन, व्यक्तिगत अथवा डाक द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार के कक्ष क्रमांक 51 में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकेंगे। चयनित प्रथम तीन आलेख को पुरस्कृत किया जायेगा। ईमेल का पता डीईओ-बलौदाबाजार डाॅट सीजी एट द रेट एनआईसी डाॅट इन है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें