स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाने चलेगा अभियान, धान खरीदी केन्द्... - CG Sandesh

स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाने चलेगा अभियान, धान खरीदी केन्द्रों में बनेगा पक्का चबूतरा

बलौदाबाजार, 11 फरवरी 2020/कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सरकारी स्कूल परिसरों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाकर बेदखली की कार्रवाई के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई नहीं किये जाने पर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की है। कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी धान खरीदी केन्द्रों पर पक्का चबूतरा बनाया जायेगा। इसके लिए 10 दिनों में प्रस्ताव मंगाये गये हैं। मनरेगा के अंतर्गत चबूतरा एवं शेड निर्माण के कार्य लिये जायेंगे ताकि भविष्य में बैमौसम बारिश के हालात धान का नुकसान होने से बचाया जा सके। कलेक्टर श्री गोयल आज समय-सीमा की बैठक में राज्य सरकार की योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि आचार संहिता अब समाप्त हो गई है। लिहाजा सभी अधिकारी तेज गति से योजनाओं को लागू करने में जुट जायें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री आशुतोष पाण्डेय सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता के हटने के उपरांत अगले मंगलवार से जन-चैपाल फिर से शुरू होंगे। प्रति सप्ताह मंगलवार को जन-चैपाल कक्ष में दोपहर 1 बजे से कलेक्टर स्वयं आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। श्री गोयल ने नवगठित नगरीय निकायों को अपनी आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार के लिए लगे होर्डिंग पर टैक्स लगाने और सही तरीके से वसूली करने पर जोर दिया। पंचायत के पूर्व पदाधिकारियों से बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश एसडीएम को दिये हैं। लगभग 3 करोड़ रूपये की वसूली की जानी है। कलेक्टर ने प्रत्येक महीने 5-5 लाख रूपये की वसूली का लक्ष्य प्रत्येक विकासखण्ड के लिए दिये हैं। कलेक्टर ने स्कूल परिसरों में अवैध अतिक्रमण पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नवगठित पंचायत पदाधिकारियों को भी इसे प्राथमिकता के साथ ध्यान देने को कहा है। कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार ने धान खरीदी की समय-सीमा 20 फरवरी तक बढ़ाई है। एफएक्यू क्वालिटी के धान इस तिथि तक नियमानुसार खरीदे जाएंगे। उन्होंने गिरौदपुरी मेले की तैयारी की भी समीक्षा की और अधिकारियों को सौंपे गये जिम्मेदार को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें