पथरला में 6  लोगों को खुडखुडिया नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा. - CG Sandesh

पथरला में 6 लोगों को खुडखुडिया नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा.

बसना पुलिस ने ग्राम पथरला में 6  लोगों को खुडखुडिया नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम पथरला खार मे कुछ व्यक्ति प्लास्टिक की गोटियों मे रूपये पैसे का दांव लगाकर खुडखुडिया नामक जुआ खेल रहे है. जिसपर पुलिस की टीम ग्राम पथरला खार के पास कुछ व्यक्ति प्लास्टिक की गोटियों एवं प्लास्टिक की छोटी पट्टी मे रूपये पैसे का दांव लगाकर खुडखुडिया नामक जुआ खेलते हुए देखे गए. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.

पकडे गये व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर आरोपीगण का नाम (01) विवेका प्रधान उम्र 30 साल पथरला, (02) अजय प्रधान उम्र 45 साल पथरला (03) विदेश भोई उम्र 25 साल पथरला (04) राजू चौहान उम्र 35 साल झारमुडा, (05) राजेश चौहान उम्र 28 साल झारमुडा (06) अमन नंद उम्र 37 साल निवासी पथरला के पास से  नगदी रकम 4200/- रू,  एक छोटी टोकरी, 06 नग प्लास्टिक की गोंटी प्लास्टिक की पट्टी सहित अन्य सामान जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट सदर का घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें