सत्यभामा जनपद अध्यक्ष और मुकेश उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित - CG Sandesh

सत्यभामा जनपद अध्यक्ष और मुकेश उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

पिथौरा जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित सत्यभामा नाग अध्यक्ष और मुकेश यादव उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा स्वयं ही सभी जनपद सदस्यों को जनपद पंचायत लेकर पहुंचे थे.

पिथौरा जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु सत्यभामा नाग और उपाध्यक्ष पद हेतु मुकेश यादव के निर्विरोध चूने गए. पूर्व से ही निर्विरोध की सम्भावनाओं को देखते हुए कांग्रेस द्वारा ढोल एवं आतिशबाजी की व्यवस्था की थी. फॉर्म भरने जाते समय ही ढोल एवं आतिशबाजी चलने लगी थी.

इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. भाजपा ने अपने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने हेतु कोई प्रयास ही नहीं किया. जो कि राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें