50 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त - CG Sandesh

50 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

पटेवा पुलिस ने बस स्टैण्ड के पास 50 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 12 फरवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि तवरेज खान पटेवा का एक प्लास्टिक बोरी मे शराब लेकर जा रहा है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी तवरेज खान को पकड़ा तथा बोरी को चेक करने पर बोरी मे रखा 50 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3,000 रूपये का रखा मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें