इदन नैमुन हज के लिए हुए रवाना - CG Sandesh

इदन नैमुन हज के लिए हुए रवाना

सरायपाली. नगर के वार्ड क्रमांक 6 के हुसैन परिवार से मुबारक हुसैन, शहादत हुसैन एवं तबारक हुसैन की माता श्रीमती इदन नैमुन हुसैन कल सफर-ए-उमराह (हज)के जियारत के लिए रवाना हुए, जहाँ मक्का मदीना शरीफ जा कर इबादत करेंगे.

सामाजिक जनों एवं परिवार के सदस्यों के साथ वे निवास स्थान से कब्रस्तान तक जुलूस की शक्ल में पहुँचे एवं सरायपाली व पूरे छत्तीसगढ़ में अमन चैन के लिए कर दुआ मांगे और अपने सफर पर रवाना हुए.

इस अवसर पर मौलाना अब्दुस्सत्तार अशरफी, गालिब हुसैन, आशिक हुसैन, फारूख हुसैन, हमीद खान, जमील हुसैन (बाबू भाई), जनाब खान सहित अन्य समाज के लोग भी मौजूद थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें