शिक्षक संवर्ग की संविलियन के लिए अंतिम वरिष्ठता सूची जारी - CG Sandesh

शिक्षक संवर्ग की संविलियन के लिए अंतिम वरिष्ठता सूची जारी

महासमुन्द 13 फरवरी 2020/छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ऐसे शिक्षक (पंचायत, न.नि) संवर्ग जिनकी सेवा 01 जनवरी 2020 तक आठ वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनका स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाना है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल ने बताया कि विकासखण्ड महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली से प्राप्त वरिष्ठता सूची के आधार पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत आठ वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षक, व्याख्याता की 01 जनवरी 2020 की स्थिति में वरिष्ठता सूची जारी की गई है। जारी सूची में प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण पश्चात सहायक शिक्षक, शिक्षक, शिक्षक (व्यायाम) एवं व्याख्याता (पंचायत, न.नि) की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट https://mahasamund.gov.in/ पर किया जा सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें