कार की ठोकर से मोटर सायकल चालक गंभीर - CG Sandesh

कार की ठोकर से मोटर सायकल चालक गंभीर

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम भोथलडीह में कार द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार 14 फरवरी को घनश्याम प्रधान अपने फैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GF 1648 में भोथलडीह से धान खरीदी केन्द्र आ रहे थे और NH 53 रोड के सामने पीछे से सम्बलपुर की ओर से आते हुये कार क्रमांक OD 17 T 6611 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर दाहिने साइड से मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे जिससे घनश्याम प्रधान को गंभीर चोट लगी और ईलाज वास्ते रायपुर रिफर किया गया. मामले में  पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरूद्ध अपराध धारा 337 एवं 279 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें