सड़क दुघर्टना में युवक की मौत. - CG Sandesh

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत.

बीती रात सांकरा परस्वनी ओवर ब्रीज के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई. मृतक अभिषेक कुमार, ग्राम बरडीह, पिता रमेश कुमार, उम्र 20 वर्ष कृष्णा ऑटो सांकरा में काम करता था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात घटना लगभग 10 बजकर 40 मिनट की है घटना है. दुर्घटना के बाद सांकरा पुलिस मौके पर पहचान जुटाने की कोशिस में लगी और मृतक के मोबाइल सिम को निकाल कर अन्य फ़ोन में लगाने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया. उक्त व्यक्ति सांकरा के मोटर साईकल शोरूम में काम करता था, बताया जा रहा है की अगले हप्ते मृतक की सगाई होने वाली थी. मामले में पुलिस ने मर्म कायम कर अज्ञात वाहन के ख़िलाफ मामला दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें