आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 7 एवं सहायिका  के 16 पदों पर होंगी भर... - CG Sandesh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 7 एवं सहायिका के 16 पदों पर होंगी भर्ती

बलौदाबाजार 18 फरवरी 2020/जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसमें नगरपालिका बालौदाबाजार के अंतर्गत विभिन्न वार्डो के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 पद एवं आंगन बाड़ी सहायिका के 10 पदों के लिए, उसी तरह ग्राम लटुवा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद एवं आंगन बाड़ी सहायिका के 1पद, ग्राम कोकड़ी, रवान ढाबाडीह में कुल 5 आंगन बाड़ी सहायिका के लिए आवेदन मंगाया गया है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में दिनांक 17 फरवरी से 5 मार्च को शाम 5.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार में पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है। सम्बंधित आवेदक कार्यलीन समय मे अपना आवेदन पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकतें हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें