सिंगापुर जाने के लिये फर्जी टिकट भेजकर 70 हजार की ठगी.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम राजासेवईया खुर्द में आनलाइन फर्जी एयर टिकट एवं फर्जी वीजा मेल व्हाट्असप में भेजकर 70,000 रूपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. प्रार्थी रविशंकर पाढ़ी ने पुलिस को बताया है कि पर्यटन की दृष्टि से वह और शिक्षक शिशुपाल तांडे सिंगापुर जाने की योजना बनाये थे.
इसके बाद उन्होंने सिंगापुर जाने के लिये आनलाइन वेबसाइट के माध्यम से फोन किया, जिसने अपना नाम रमेश कुमार यादव बताते हुये स्वयं को यात्रा डाट काम का एजेंट बताया और उसकी पत्नि आरती यादव ने पीड़ित से फोन में बात करके सिंगापुर यात्रा के बारे में विस्तार से बताया.
इन एजेंट द्वारा प्रार्थी को बताया गया कि 17 फरवरी से 24 फरवरी तक टूर पैकेज रहेगा जिसमें हवाई यात्रा सहित होटल एवं गाइड तथा वाहन की व्यवस्था उनकी रहेगी. एजिंत रमेश एवं उसकी पत्नि आरती के बताये मुताबिक यात्रा का कुल खर्च 90,000/- रूपये था जिसे अपना बैंक खाता नंबर देकर राशि आनलाइन ट्रांसफर करने को कहा गया.
उनके कहे अनुसार प्रार्थी ने पहली बार उनके खाते में 30,000/- रूपये आनलाइन राशि ट्रांसफर किया था तथा पुनः 25 जनवरी 2020 को 40,000/- रूपये की राशि ट्रांसफर किया. इसके बाद 11 फरवरी को एजेंट रमेश कुमार ने प्रार्थी के मोबाइल के व्हाट्सअप में एक इलेक्ट्रानिक विजा को फोटो तथा मेल आइडी में सिंगापुर यात्रा से संबंधित एयर टिकट भेजा. जिसकी रमेश यादव के द्वारा भेजे गये दोनों दस्तावेजों के हकीकत के संबंध में पड़ताल किया गया तो दोनों ही दस्तावेज फर्जी निकला.
इसके बाद से प्रार्थी, एजेंट रमेश कुमार एवं उसकी पत्नि से बात करने का प्रयास कर रहा लेकिन वे लोग उसका फोन नहीं उठा रहे हैं. प्रार्थी ने बताया कि रमेश कुमार यादव तथा आरती यादव ने उसके साथ धोखाधडी कर 70,000/-रूपये की राशि हड़प लिये हैं. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 120-B एवं 420 भा.द.वि. का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.