स्कूली लड़की से छेड़छाड़ का आरोपी शेख शाहबाज हुआ गिरफ्तार, बुरक... - CG Sandesh

स्कूली लड़की से छेड़छाड़ का आरोपी शेख शाहबाज हुआ गिरफ्तार, बुरका का सहारा लेकर भागने के फ़िराक में था आरोपी

सरायपाली नगर के मुख्य मार्ग पर बस स्टैण्ड के पास स्कूल पढ़ने जा रही एक 11 वीं की छात्रा के साथ इस्लाम मोहल्ला के युवक द्वारा सरेआम रास्ता रोक कर छेड़छाड़ कर मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

गौरतलब है कि पुलिस ने प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी आरोपी शेख शाहबाज उर्फ बाबा के खिलाफ धारा 341,354 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया था और आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था.  इसी दरिमियांन आज आरोपी को पुलिस ने पकड़ा लिया.

बताया गया कि आरोपी बुरका का सहारा लेकर बैदपाली स्थित साप्ताहिक सब्जी बाजार में पकड़ा गया. जहाँ से वह अन्य जगह भागने के फ़िराक में था और पहचान उजागर हो जाने के बाद उसे सरायपाली थाना द्वारा गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली न्यायालय ने जमानत आवेदन को निरस्त कर दिया और आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया.


अन्य सम्बंधित खबरें