सब्जी मार्केट के पार्किंग से मोटर सायकल की हुई चोरी. - CG Sandesh

सब्जी मार्केट के पार्किंग से मोटर सायकल की हुई चोरी.

महासमुंद  सब्जी मार्केट के पार्किंग से मोटर सायकल चोरी होने का मामला दर्ज करया गया है. ग्राम कांपा निवासी पवन भारती ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी 2020 को रोज की तरह वह सब्जी लेने के लिए अपनी मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर प्रो क्रमांक CG 04 HK 3423 में सब्जी मार्केट महासमुंद आया था और उक्त मोटर सायकल को सब्जी मार्केट महासमुंद बने वाहन रखने का पार्किंग(सेड) में लगभग 10.00 बजे सुबह खड़ी कर हेण्डल लाक कर सब्जी लेने के लिए अंदर तरफ चला गया.

इसके बाद जब वह सब्जी मार्केट में घुम-घुम कर सब्जी लिया,  और सब्जी लेकर जब 12.00 बजे वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसायकल हीरो स्प्लेण्डर वहां नही था, जिसे आस पास पता तलाश करने पर भी पता नही चला. मोटर सायकल की कीमत लगभग 15000 रूपये बताई गई जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

वहीं महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम तुमाडबरी में किराना दुकान के पास से भी मोटर सायकल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है. प्रार्थी फरमेश कुलदीप ने पुलिस को बताया कि 16 दिसंबर 2019 को वह महासमुंद से काम कर वापस बेमचा अपनी मोटर सायकल क्रमांक  CG 06 GN 0243 से जा रहा था तब तुमाडबरी के पास अपनी मोटर सायकल शाम 07:30 बजे खडी कर किराना दुकान में सामान लेने गया था,  जहाँ उसने मोटर सायकल की चाबी मोटर सायकल में ही लगा रखी थी. इसके बाद जब वह सामान खरीदकर वापस मोटर सायकल के पास आया तो वहां उसकी मोटर सायकल नहीं थी, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें