मंदिर का दान पेटी  चुरा ले गए चोर.  - CG Sandesh

मंदिर का दान पेटी चुरा ले गए चोर.

प्रसिद्घ धार्मिक व पर्यटन स्थल घटारानी धाम में बीते रविवार रात चोरों ने धावा बोलकर घटारानी धाम के मुख्य मंदिर व पहाड़ी के ऊपर स्थित कुबेर मंदिर के दान पेटी व चांदी के झूमर को चुरा कर ले गए. घटारानी समिति के पदाधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार दान पेटी में लगभग 50,000 रुपये होने की बात कही।

गौरतलब है कि उक्त घटना प्रसिद्घ धार्मिक व पर्यटन स्थल घटारानी धाम में बीते रविवार रात चोरों ने धावा बोलकर घटारानी धाम के मुख्य मंदिर व पहाड़ी के ऊपर स्थित कुबेर मंदिर के दान पेटी व चांदी के झूमर को चुरा कर ले गए।

घटारानी समिति के पदाधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार दान पेटी में लगभग 50,000 रुपये होने की बात कही। गौरतलब है कि उक्त घटना को चोरों ने मध्य रात्रि में अंजाम दिया है। मुख्य मंदिर से दान पेटी को उठाकर वन विभाग द्वारा कृत्रिम झरना के लिए विद्युत व्यवस्था के लिए लगाए गए सोलर प्लेट के पास ले जाकर दान पेटी के सारे पैसों को निकाल कर ले गए। उक्त जगह से पुलिस द्वारा दान पेटी बरामद किया गया है। चोरी की घटना को देखते हुए घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं फिंगेश्वर थाना प्रभारी बसंत बघेल ने भी घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस इस मामले को लेकर चोरों की पतासाजी में लग गए हैं।

दो माह में चोरी की तीन घटनाएं

घटारानी धाम में दो महीने में चोरी की ये तीसरी घटना है। पहले दो बार चोरी की और घटना हो चुकी है जिसमें चोरों द्वारा घटारानी के दुकानदारों के लाखों रुपये के सामान में सेंधमारी किए हैं। घटारानी धाम मे सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी जगहों पर कैमरा लगाया गया है लेकिन यह कैमरे कुछ महीने से बंद पड़ा हुआ है। जिसका फायदा चोरों द्वारा लगातार उठाया जा रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें