यूको बैंक के अंदर एक महिला की राशि हुई चोरी। - CG Sandesh

यूको बैंक के अंदर एक महिला की राशि हुई चोरी।

कसडोल- इंदिरा कालोनी कसडोल निवासी श्री मति प्यारी बाई यादव ने दिनांक 18.02.2020 के 11/00 बजे के समय पैसा निकालने यूको बैंक गई थी, जंहा पर 9000 रूपये का विड्राल फार्म भरवाकर बैंक कैशियर को दिया , जो 9000 रूपये, 500-500के नोट पासबुक मे दबाकर दिया । पास बुक के पास एक अज्ञात महिला द्वारा अपने पास बुक को उक्त शिकायत कर्ता महिला के पास बुक के उपर रख दिया । वह महिला अपने पासबुक को लेकर काउंटर से हटकर पासबुक के अंदर रखे रूपये को गिनकर देखा तो पासबुक के अंदर 4000 रूपये (500 -500 के 08 नोट था, 5000 रूपये नही था । महिला ने बताया कि पास बुक से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूको बैंक परिसर से 5000 रूपये चोरी कर ले गया है । जिसकी रिपोर्ट कसडोल थाने में की गई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें