राजीव गांधी ग्रामीण विधुतीकरण योजना का हाल बेहाल - CG Sandesh

राजीव गांधी ग्रामीण विधुतीकरण योजना का हाल बेहाल

पिथौरा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत भिखापली में लगभग 5 वर्ष पहले राजीव गांधी ग्रामीण विधुतीकरण योजना के तहत के विधुतीकरण किया गया था. ग्रामीणों ने बताया की इस योजना के तहत एक ट्रांसफार्मर भी मिला था, जिसको विधुत विभाग द्वारा निकाल कर ले जाया गया, जिसका कारण पूछने पर अब बिजली विभाग के अधिकारी नही बताते.

ग्रामीण लवकुमार पटेल ने बताया की पूरे गांव के लिए मात्र एक ही ट्रांसफार्मर दिया गया. जिसके कारण गाँव में हमेशा लो-वोल्टेज के समस्या बनी रहती है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत ट्रांसफार्मर को लगाने के मांग कई बार मौखिक रूप से कर रहे है. लेकिन विधुत विभाग सरकार से दिए गए ग्रामीणों का हक को छिनने में लगा है. और उनकी मांगों को अनसुनी करते आ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना तभी सार्थक होगा जब इस योजना के तहत लगे ट्रांसफार्मर को दोबारा लगाया जाएगा. ग्रामीणों का कहना है की गर्मी का माह आने वाला है और एक ही ट्रांसफार्मर के कारण लो वलटेज का समस्या बढ़ जाता है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द योजना के तहत ट्रांसफार्मर को दोबारा लगाने का मांग किया है.

वही इस मामले में विधुत विभाग के जिला प्रभारी ने गौरव सिंह ने का कहा कि जल्द ही आबंटन आने वाला है पिरदा क्षेत्र के सम्बंधित अधिकारियों को आदेश कर दिया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें