दुकान खोलने हेतु ट्रक हटाओं कहने पर मारपीट
बागबाहरा में दुकान खोलने हेतु ट्रक हटाओं कहने
पर मारपीट गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज करया गया है.
पीड़ित श्याम नायक ने पुलिस को बताया कि बागबाहरा NH 353
रोड किनारे शेरे पंजाब ढाबा के पास उसका श्याम एल्यूमिनियम सेक्सन के नाम से दुकान
है, जहाँ 20 फरवरी 2020 को सुबह जब वह अपने
दुकान खोलने गया तो उसके दुकान के सामने ट्रक क्रमांक CG 04 JD 5284
खडा था. जिसे दुकान खोलने हेतु ट्रक के ड्राईवर व परिचालक गाडी हटाओं बोलने पर.
जाव गाडी नही हटायेंगें कहकर श्याम को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान सहित मारने की
धमकी देकर मारपीट किये है. जिससे श्याम को चोट लगकर खून निकला है, मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34
एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें