पीपल खुंटा नाला के पास जुआ खेलते 7 गिरफ्तार.   - CG Sandesh

पीपल खुंटा नाला के पास जुआ खेलते 7 गिरफ्तार.

बसना पुलिस ने ग्राम पीपल खुंटा नाला के पास जुआड़ीयों को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी  को मुखबीर द्वारा ग्राम पिपलखुंटा अंधेरीडीपा नाला के पास 52 पत्ती तास में रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सुचना मिली.

जिसपर पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआडियान (01) नेमीचंद मानिकपुरी उम्र 34 वर्ष पिपलखुटा अंधेरीडीपा बसना (02) विशेषर नायक उम्र 55 वर्ष पठियापाली (03) जगदीश दास उम्र 40 वर्ष पिपलखुटा अंधेरीडीपा (04) रामप्रसाद मानिकपुरी उम्र 70 वर्ष पिपलखुटा अंधेरीडीपा (05) रामजी नंद उम्र 50 वर्ष जलकोट (06) नरोत्तम पटेल उम्र 30 वर्ष बरपेलाडीह (07) कबीर दास उम्र 31 वर्ष वार्ड नंबर 05 को तास के 52 पत्ती में रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा. जिनके पास से जुमला रकम 7090/- रू एवं तास के 52 पत्ती,  01 नग चटाई को जप्तकर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें