भतिजा निर्विरोध उपसरपंच बन गया है कहकर रौब दिखाते हुए मारपीट... - CG Sandesh

भतिजा निर्विरोध उपसरपंच बन गया है कहकर रौब दिखाते हुए मारपीट, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में मेरा भतिजा निर्विरोध उपसरपंच बन गया है कहकर रौब दिखाते हुए मारपीट गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. महेन्द्र कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी 2020 को शाम 05:00 बजे वह अपने खेत स्कूटी से जा रहा था तभी गांव के बीच गली में टिकाराम कश्यप के घर के पास गांव का डोलामणी कश्यप आया और बोला कि मेरा भतिजा निर्विरोध उपसरपंच बन गया है, और यह कहते हुए डोलामणी महेन्द्र को गंदी गंदी गाली देते हुए मारपीट कर  जान से मारने की धमकी दिया. जिससे महेंद्र को चोंटे आई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें