जानवरों के लिये खेले गये फांदा में फसकर करेंट लगने से हुई थी मौत, अज्ञात के ख़िलाफ मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम लोहारडीह में हाइटेंशन तार से बिजली करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बतया कि मृतक परदेशी यादव पिता स्व. पुरूषोत्तम यादव लोहारडीह थाना महासमुंद जिला महासमुंद का मर्ग जांच करने पर पाया गया कि ग्राम लोहारडीह में विगत वर्ष 2019 में ग्रामीण लोग गांव में धान फसल खेतों में बोये थे.
जिसे बाहर के मवेशी गाय-बैल आकर फसलों को नुकसान पहुंचाते थे, जो गांव के लोगों ने बाहर से आने वाले मवेशियों को गांव से बाहर भगाने का निर्णय लिया और 14 अक्टूबर 2019 को शाम को ग्रामीण प्रकाश ध्रुव, टकेश्वर यादव, राजू बरिहा, कुलेश बरिहा, परदेशी यादव, हुमन यादव, विक्रम यादव, अलख यादव, मन्नू ध्रुव शाम को ग्राम लोहारडीह के खेतों में आये बाहर के गाय बैल मवेशियों को भगाते हुए गांव से बाहर परेतीन चुआ जंगल के आगे कोडार तरफ भगाकर परेतीन चुवा रास्ते से वापस अपने गांव आ रहे थे, कि उक्त लोग जैसे ही घटना स्थल परेतीन चुवा खार लोहारडीह में रात्रि 20:00 बजे पहुंचे तो वहां पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बिजली खंभा के हाइटेंशन तार से लोहे के पतला तार में विद्युत प्रवाहित कर जानवरों के शिकार के लिये फांदा खेला गया था जिसमें परदेशी यादव टकराकर फंसकर तार में गिर गया जिससे परदेशी यादव का हाथ, पैर, कुल्हा, पीठ, बदन जल गया शरीर कई जगह चोटिल हो गया.
इसके बाद ग्रामीण टकेश्वर, भूपेन्द्र एवं लेखराम, परदेशी यादव को जिंदा समझकर ईलाज के लिये आदित्य अस्पताल महासमुंद लाये जहां डाक्टर ने चेक कर परदेशी यादव को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने जांच पर पाया गया कि अज्ञात आरोपी के द्वारा लापरवाही एवं उपेक्षापूर्ण कार्य कर विद्युत प्रवाहित कर लोहे के तार में जानवरों के लिये खेले गये फांदा में परदेशी यादव के फंस जाने से बिजली करेंट लगने से आयी चोटो से मृतक की मृत्यु हुई. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.