उपसरपंच कैसे बन गया कहकर उपसरपंच और उसके बेटे से मारपीट. - CG Sandesh

उपसरपंच कैसे बन गया कहकर उपसरपंच और उसके बेटे से मारपीट.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम चिंगरिया में गांव के कुछ लोग उपसरपंच के घर के सामने उपसरपंच कैसे बन गया कहकर गाली गालौच कर जान से मारने की धमकी दी तथा पास में खड़े ट्रेक्टर के लाइट व इंजन को तोड़ फोड़ किया. जिसे लेकर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता शेषनारायण चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चिंगरिया में रहता है,  जहाँ 20 फरवरी 2020 को उपसरपंच का चुनाव था, जिसमें उसके पिता जी मोहित चन्द्राकर को उपसरपंच चुना गया,

इसके बाद उसी दिन रात्रि में जब उसका पुरा परिवार घर के बाहर का चैनल गेट में ताला लगाकर सो गये थे, तब  करीबन 9:30 बजे गोविंद चन्द्राकर‍ निवासी मोखा, अनिल साहू, अशोक साहू, कृष्णा साहू तीनो निवासी चिंगरिया उपसरपंच घर के सामने चैनल गेट के पास आकर मोहित चन्द्राकर का नाम लेकर उप सरपंच कैसे बन गया, घर से बाहर निकल गेट को खोल मारेंगे कहकर उप सरपंच और उसके लड़के को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी. और उनके घर के सामने पड़े ट्रक की तोड़फ़ोड कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294,  34, 427 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें