बस ने सायकल सवार को मारी ठोकर, मामला दर्ज
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बिड़ोरा नाला के पास
बस द्वारा सायकल सवार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
सुशांत साहू ने पुलिस को बताया कि वह 12 वीं में प्राईवेट का पढ़ाई कर रहा है और 20
फरवरी 2020 को अपने सायकल से कोमाखान जा रहा था, कि करीब 09 बजे सुबह बिड़ोरा नाला
के उपर रोड में सामने से कोमाखान की ओर से आ रही बस क्रमांक CG 06 H 2555 के चालक
द्वारा बस को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ड्रायवर के साईड दरवाजा से ठोकर मारकर
सुशांत को सायकल सहित एक्सीडेंट कर दिया. जिससे वह सायकल सहित फेंका कर गिर गया. जिससे
उसे चोट आने के बाद घटना 112 वाहन की मदद से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बागबाहरा
लाया गया. माममें में पुलिस ने आरोपी बस चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337
आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें