तेल टीपा लोड करके रायपुर जा रही ट्रक पलटी. - CG Sandesh

तेल टीपा लोड करके रायपुर जा रही ट्रक पलटी.

सरायपाली में किराना दुकान एवं ट्रासपोर्ट का व्यवसाय करने वाले सुमित अग्रवाल ने अपने वाहन चालक विजय सेठ के ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराई है. सुमित ने पुलिस को बताया है कि 21 फरवरी  को उसकी  वाहन क्रमांक CG 14 D 0427 मे बरगढ ओडिसा श्री देवसर वाली आयल इण्डस्ट्रीज से 300 टीपा तेल (आस्था राईस ब्राण्ड) को लोड करके बरगढ से रायपुर शिव शक्ति ट्रेडर्स ले जा रहे थे. जिसे सुबह करीब 09.00 बजे ग्राम जगत के पास एनएच 53 रोड में वाहन क्रमांक CG 14 D 0427 के चालक विजय सेठ पिता नानकुन सेठ द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अनियंत्रितकर  पलटा दिया गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया एवं वाहन मे लोड राईस ब्राण्ड आईल रोड मे गिर गया. बताया गया कि दुर्घटना होने से 270 टीपा का नुकसान हुआ वे 30 टीपा तेल सही  है. मामले में पुलिस ने विजय सेठ के विरुद्ध  279-IPC, 427-IPC का मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें