दुर्घटना के बाद ट्रक से तेल टीपा ले जाने से मना करने पर पुलिस वाले से मारपीट
हाईवे पट्रोलिंग 03 थाना बसना में आरक्षक के पद पर पदस्थ भेखराम नायक ने अपने कार्य के दौरान ग्रामीण द्वारा किये गए गाली गलौच को लेकर शिकायत दर्ज कराई है, आरक्षक भेखराम ने बताया कि 21 फरवरी 2020 को डियूटी के दौरान करीब 10.42 बजे थाना प्रभारी बसना सुश्री वीणा यादव द्वारा ग्राम भुकेल के पास ट्रक पलटने पर पेट्रोलिंग के लिए प्वाइंट दी थी.
जिसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग के सभी लोग ग्राम भुकेल घटना स्थल गये जहाँ ट्रक ड्रायवर के कान में चोंट लगी थी, खून निकल रहा था. तथा ट्रक मे लोड तेल बिखरा पड़ा था जिसे वहां उपस्थित गांव के लोग उठा उठा कर अपने घर लेकर जा रहे थे.
इसे देखकर जब आरक्षक भेखराम नायक तथा उसके साथी स्टाफ द्वारा मना किया गया तब दोनो हाथों मे तेल का टीना लेकर जा रहा एक व्यक्ति टीने को छोडकर आरक्षक के पास आया और बोला कि तुम हमे मना करने वाले कौन होते हो तेल तेरे बाप का है कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.
इस पर जब आरक्ष ने अपना बचाव किया तब उस आदमी आरक्षक की वर्दी के शर्ट का कालर पकड लिया जिससे आरक्षक की वर्दी का बटन और नेम प्लेट टूट गया. जिसके बाद आरक्षक को वहां खडे अन्य लोगों ने बचाया. इतना ही नहीं जाते जाते वह आदमी अपना नाम शिवशंकर पटेल पौंसरा का रहने वाला बताया और कहा कि तुमको छुडवा दिये नही तो मैं तुम्हे जान से खत्म कर. मामले में शिवशंकर पटेल के विरुद्ध 353-IPC, 506-IPC, 186-IPC, 294-IPC, 332-IPC का अपराध दर्ज किया गया है.