जिला स्तरीय चयन समिति बैठक 27 फरवरी को - CG Sandesh

जिला स्तरीय चयन समिति बैठक 27 फरवरी को

बलौदाबाजार 22 फरवरी 2020/जिला सहकारी अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों चयन के लिए बैठक रखा गया है। यह बैठक 27 फरवरी को सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट प्रगति सभा कक्ष में होगा। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ के लिए दिये गये आवेदन कर्ताओ में से चयन किया जायेगा। इस लिए जिला के सभी आवेदक हितग्राही दस्तावेज परीक्षण/काउंसलिंग हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।जिला सहकारी अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग,अनुसूचित जनजाति वर्ग, पिछड़ा,अल्पसंख्यक, एवं सफाई कामगार वर्गों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। जिनमें महिला समृद्धि, टेक्टर ट्राली योजना, ऑटो पैसेंजर योजना, गुड्स कैरियर योजना,शैक्षणिक लोन योजना आदि शामिल है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें