थाने के अंदर उपनिरीक्षक से अभद्र व्यवहार,  कॉलर को पकड़कर गाल... - CG Sandesh

थाने के अंदर उपनिरीक्षक से अभद्र व्यवहार, कॉलर को पकड़कर गाली गलौच.

सरायपाली थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक ने थाने के अंदर कॉलर पकड़कर, धमकी देकर, गाली गलौच की गई है. जिसपर उपनिरीक्षक ने रिपोर्ट कर कार्यवाही की मांग की है.  

थाना सरायपाली में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ जितेन्द्र ने बताया है कि 21 फरवरी  को झालपाली निवासी आवेदक मुकेश पटेल एवं लक्ष्मण साहू  द्वारा शिकायत दिया गया था, शिकायत जांच के संबंध में पुछताछ कथन हेतु आवेदक व अनावेदकगण  को नोटिस जारी कर 22 फरवरी को उपस्थित होने कहा गया था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुये थे.

उसी दिन लंबर निवासी चंदू चौरसिया थाना में आकर आवेदक लक्ष्मण साहू द्वारा  दिये गए आवेदन के अनावेदको के विरूद्ध किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने  के लिए उपनिरीक्षक से कहा.

जिसपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र ने चंदू चौरसिया बताया कि आवेदक, अनावेदको को पुछताछ कथन हेतु नोटिस देकर बुलाया गया है,  आने पर पुछताछ कर कथन लेने के बाद पाये गये साक्ष्य के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.  

लेकिन इसे सुनकर लंबर निवासी चंदू चौरसिया एकदम ताव में आकर जाति सूचक गाली दिया और  देख लेने की बात कहकर उपनिरीक्षक के कॉलर को पकड़कर अश्लील और जाति सूचक गाली गलौच का प्रयोग कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया. जिसपर उप निरीक्षक ने सरायपाली थाने में रिपोर्ट कर कार्यवाही की मांग की है.


अन्य सम्बंधित खबरें