काकेनचुवां में परछी में शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी - CG Sandesh

काकेनचुवां में परछी में शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

सरायपाली पुलिस ने 23 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर ग्राम काकेनचुवां में सुरितराम के मकान में दबिश देकर परछी में एक व्यक्ति को शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा. पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरितराम सिदार पिता लाभो सिदार निवासी काकेंनचुंआ के कब्जे से 05 लीटर वाली सफेद जरकीन में 03 लीटर महुआ शराब भरा हुआ मिला. जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें