लापरवाही पूर्वक ट्रेक्टर चलाने से ट्रेक्टर में बैठे बच्चे गिरे निचे, मामला दर्ज
खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में 16 फरवरी को लोकेश साहू गांव के बच्चे लोगो को अपने ट्रेक्टर में बिठाकर कचरा फेंकने गांव के बाहर जा रहे थे. कि तभी करीबन 12.00 बजे गाँव के मोतीलाल साहू के घर के पास गली रोड में तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अचानक ब्रेक लगाने से ट्रेक्टर में बैठे बच्चे नीचे गिर गये.
जिसमे बैठे बच्चों को चोट आई, और उपचार के लिये बागबाहरा अस्पताल ले गये जाया गया. बताया गया कि चालक लोकेश साहू पिता गोविन्द साहू साकिन बरबसपुर थाना खल्लारी द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट किया. मामले में पुलिस ने आरोपी लोकेश साहू के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC एवं 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें