तेरे कारण ही इस वर्ष का सरपंच चुनाव को हारा हूं कहकर मारपीट - CG Sandesh

तेरे कारण ही इस वर्ष का सरपंच चुनाव को हारा हूं कहकर मारपीट

ग्राम खजरी थाना बिलाइगढ निवासी प्रेमलाल केंवट रोज की तरह दिनांक 13/02/2020 रात्रि 10 बजे गांव के अटल चौक के पास घुमने गया था, तभी स्कूल के सामने धनेश्वर साहू, गयाराम साहू, विषेश्वर साहू, संतोष साहू, राजु साहू, सोनु साहू एवं अन्य 10.15 लोग थे तभी धनेश्वर साहू पूर्व सरपंच ने प्रेमलाल केवट को तेरे कारण ही इस वर्ष का सरपंच चुनाव को हारा हूं कहकर जान से मारने की धमकी देकर एवं अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. मारपीट से प्रेमलाल के सिर के पीछे बाया कान, पीठ, कमर में चोंटे आई है. बीच बचाव करने आये रामायण लाल निषाद, रामरतन निषाद एवं कुंती बाई केवट को सभी एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर एवं जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट किया गया,  जिससे रामायण लाल के बाया आँख के पास, पीठ, कमर, सिना एवं रामरतन के दोनो गाल, सिर, सिना, दाहिना हाथ एवं मेरी कुंती बाई के बाया पैर में चोंटे आई है, जिस पर बिलाईगढ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई ,जिस पर बिलाईगढ थाना प्रभारी द्वारा धनेश्वर गयाराम,निलेश्वर,संतोष के खिलाफ धारा 147,294,323,427,506  कायम किया.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें