मोटी रकम के लालच में ईटा भट्ठा झारखण्ड में काम करने गए मजदूर... - CG Sandesh

मोटी रकम के लालच में ईटा भट्ठा झारखण्ड में काम करने गए मजदूर फंसे, पुलिस से शिकायत कर वापस लाने की मांग.

मोटी रकम देने का लालच देकर ईटा भट्ठा झारखण्ड ले जाकर मजदूरों का शोषण किये जाने की शिकायत जिले के पटेवा थाना में दर्ज कराकर ईटा भट्ठा में फंसे मजदूरो को वापस लाने की मांग की गई है.

तुलसीराम मारकंडे निवासी सिंधौरी,  थाना पटेवा  ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि यशवंत पिता पिरित जांगडे आयु 30 वर्ष लगभग निवासी ग्राम खम्हारमुडा थाना पटेवा ईटा भट्ठा में मजदूरो को भेजने का कार्य (दलाली का कार्य) करता है. जो ईटा भट्ठा में कार्य करने हेतु अधिक मजदूरी की रकम तथा एडवांस में मोटी रकम 50,000 रूपये देने का झांसा देकर ईटा भट्ठा में काम करने हेतु ठगकर शिकायतकर्ता तुलसीराम के पुत्र मनोज कुमार,  विजय एवं पुत्रवधु लोकेश्वरी उनके बच्चे तथा अन्य मजदूर गण को रांची झारखण्ड ईटा भट्ठा में लगभग 02 माह पूर्व भेजा है.  

मजदुर दलाल यशवंत जांगडे द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया था कि ईट भट्ठा पहुंचने के बाद एक सप्ताह के भीतर एडवांस की राशि मिला जायेगा,  किन्तु तक न उन्हें तो कोई एडवांस की राशि दी गई और न ही ईट भट्ठा में कार्य करने का जो पारिश्रमिक मिलना‍ चाहिये वह दिया जा रहा है, और उनका शोषण किया जा रहा है.

बताया गया है कि ईट भट्ठा में उक्त मजदूरो की भूखो मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ईट भट्ठा का मालिक उन लोगो को न ही पारिश्रमिक दे रहा है और न ही खाने पीने की उचित व्यवस्था कर रहा है.

ईट भट्ठा के मालिक द्वारा मजदूरो को धमकी दी जा रही है कि यहा से भागने का प्रयास करोगे तो मार कर फेंक दिया जायेगा,  तुम लोगो को यही काम करना है काम करने के एवज में सप्ताह में खुराकी दिया जाता है.

शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसके पुत्रो को एवं उनके सहयोगी मित्रो को पर्याप्त खुराकी नही दिया जा रहा है. जिससे आर्थिक परेशानी उठानी पड रही है. उस ईट भट्ठा में अन्य मजदूरो को पर्याप्त खुराकी एवं परिश्रमिक दिया जा रहा है किन्तु उसके पुत्रो एवं उनके सहयोगी मित्रो को इस प्रकार से कोई खुराकी नही दी जा रही है. और साथ में उन्हें आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है. जिससे वे बीमार पड रहे है.

शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसके पुत्र,  पुत्रवधु एवं उसके सहयोगी मित्र ईट भट्ठा से घर वापस आना चाहते है किन्तु ईट भट्ठा के मालिक द्वारा उन्हे वापस अपने घर नही आने दिया जा रहा है, और काफी प्रताडित किया जा रहा है. पुलिस से मजदूरों को ईट भट्ठे से सुरक्षित वापस लाये जाने मांग की गई है.

मामले में पुलिस ने यशवंत जांगडे, नंदलाल यादव व  दिनेश प्रसाद के विरुद्ध 34-IPC एवं 370-IPC पंजीबद्ध किया है.  


अन्य सम्बंधित खबरें