क्या मेरे पति के हत्यारे को पकड पायेगी पुलिस -  अनुसुईया - CG Sandesh

क्या मेरे पति के हत्यारे को पकड पायेगी पुलिस - अनुसुईया

किस सबुत का इंतजार कर रहीं है पुलिस अब तो मुझे शक होने लगा है कि पिथौरा पुलिस मेरे पति के हत्यारे को सब कुछ जानकर भी आरोपी को नहीं पकड रहीं है । मृतिका की पत्नि अनुसुईया ने महासमुन्द जनदर्शन में क्लेक्टर महोदय को लिखित आवेदन दिया गया । जिसमें वो सारी बातों का उल्लेख किया गया. जो महेन्द्र घृतलहरें की हत्या का कारण बना।

अनुसुईया ने जीतराम यादव को मुख्य आरोपी बताया है, क्योकि जीतराम यादव के द्वारा ग्राम सोनासिल्ली के 8-9 हितग्राहियों को शासन द्वारा 20 हजार राशि परिवार सहायता मिलना था, जिसे जीतराम यादव से आधे से अधिक राशि हडप लिया गया। जिसकी जांच एस0डी0ओ0पी0 एवं एस0डी0 एम0 ने किया और दोषी करार दिया।

इस मामले में जीतराम यादव का गिरफ्तार होना तय था। लेकिन ठीक एक दिन पहले  25 जुलाई 2014 की शाम को हत्या कर दिया जाता है । जीतराम यादव द्वारा हमेशा गांव में एलान किया जाता रहा है कि मैं अगर इस मामले में फसता हुं तो मै  हत्या का दूंगा ।

ग्राम के तीजों बाई दीवान ने बताया कि महेन्द्र और उत्तम साहु के बीचरात में झगडा होते देखा गया तथा महेन्द्र को धक्का देते सिदार पारा तरफ ले गया, उस रात हम लोग रात भर नहीं सोये ।

मुलचंद साहु की मां ने क्राईम विभाग में तत्कालीन पदस्थ हवलदार टीकाराम सारथी के पास जो कि जांच कर रहे थे के सामने बोला गया कि रात में बरगद पेड के पास दो लोगों मैं देखी हुं। इतने सारे साक्ष्य होने के बाद भी पुलिस को पुख्ता सबुत क्या चाहिये ?

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें