फसल क्षति का आकलन करने संयुक्त टीम गठित
बलौदाबाजार, 25 फरवरी 2020/ बेमौसम बारिश से जिले में रबी की फसलों को हुई संभावित क्षति का आकलन करने के लिए विकासखण्ड स्तरीय संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम में सम्बंधित विकासखण्ड के कृषि एसएडीओ, तहसीलदार, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और पटवारी शामिल हैं। प्रभावित किसानों के साथ यह टीम उनके खेतों का मुआयना करेगी। विदित हो कि जिले में गत 23 और 24 फरवरी को हुई आकस्मिक बारिश से कृषि और उद्यानिकी फसलों के नुकसान होने की आशंका जताई गई है। उप संचालक कृषि श्री चौबे ने बताया कि जिला स्तर पर उप संचालक कृषि कार्यालय में सहायक संचालक कुसुम वर्मा के नेतृत्व में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष का फोन नम्बर 07727-222054 और सहायक नोडल अधिकारी जीएस पटेल का मो.फोन 96170- 45455 है। विकासखण्ड स्तरीय नोडल अफसरों में बलौदाबाजार के लिए एम.के.पैकरा फोन नम्बर 99931-92486, पलारी विकासखण्ड के लिए बीएल साहू मोबाइल नम्बर 89595-55776, भाटापारा के लिए बीएन वर्मा मोबाइल नम्बर 99261-13964, सिमगा के लिए ए डी दुबे मोबाइल नम्बर 88710-03543, कसडोल के लिए बीएस ठाकुर मो. नम्बर 99265-91847 और बिलाईगढ़ विकासखण्ड के लिए बीआर यादव मो.नम्बर 83057-77630 से सम्पर्क कर फसल क्षति की जानकारी दे सकते हैं।