स्कूल से कम्प्युटर सेट चोरी
बसना थाना अंतर्गत ग्राम कुड़ेकेल में शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल से कम्प्युटर सेट चोरी होने का मामला सामने आया है. स्कूल के प्राचार्य बलदेव मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी 2020 को सुबह करीब 09.34 बजे स्कुल के शाला नायक सुरेश यादव ने फोन करके बताया कि स्कुल मे चोरी हो गया है, आफिस का ताला टुटा हुआ है.
इस पर जब प्राचार्य ने स्कूल पहुंचकर देखा तो आफिस का ताला नहीं था, ऑफिस खुला था. जहाँ अलमारी में लाक नहीं लगा था खुला था तथा जिसमें लाक लगा था वह बंद था, अन्य समान बिखरे पडे थे ऑफिस में एक डेल कम्पनी का कम्प्यूटर था वह कम्प्यूटर का पुरा सेट नही था. कम्प्युटर सेट ( सीपीयु, डेस्कटाप, कीबोर्ड, माउस, युपीएस) पुरानी इस्तेमाली कीमती 20,000 रूपये बताई गई है. मामले मे पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380 आईपीसी एवं 457 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.